Ticker

6/recent/ticker-posts

बेरोजगारों,किसानों,कमजोर वर्ग को प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराए जाए-जिलाधिकारी

 बेरोजगारों,किसानों,कमजोर वर्ग को प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराए जाए-जिलाधिकारी 

बैठक में अनुपस्थित बैंक प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस तथा उद्यान अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार- जनपद के बेरोजगार युवाओं,किसानो एवं कमजोर वर्ग के लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से स्वरोजगार परक योजनाओं के लिए बैंकों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले ऋण को प्राथमिकता से उपलब्ध करायें। बैंकों को विभिन्न विभागों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लिए प्रेषित किए गए आवेदन पत्रों को सभी बैंक प्राथमिकता से स्वीकृत करते हुए आवेदन कर्ता को ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

यह निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति समीक्षा बैठक में उपस्थित बैंक प्रबंधकों को दिए।बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पाया कि कई बैंकों के शाखा प्रबन्धक/प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित नहीं हुए, इसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए लीड बैंक अधिकारी को संबंधित बैंक प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों को एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है तथा विभिन्न योजनों के लंबित आवेदन पत्रों को संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ उनका निस्तारण कर लंबित आवेदन पत्रों के आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं ढिलाई न बरती जाए।उन्होंने ऋण जमा अनुपात की समीक्षा करते हुए 40प्रतिशत से कम ऋण जमा अनुपात वाले बैंक शाखाओं को कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को ऋण उपलब्ध करना सुनिश्चित करे ताकि बैंक अपना लक्ष्य हासिल कर सके।उन्होंने सभी विभागों एवं बैंक प्रबंधकों से अपेक्षा की है की उनके द्वारा जो भी डेटा वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है उसमें किसी भी प्रकार की भिन्नता नहीं होनी चाहिए।बैठक में पीएमएफएमई योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि उद्यान विभाग द्वारा बैंकों को प्रेषित किए गए आवेदन पत्रों की धीमी प्रगति एवं लक्ष्य पूर्ण न करने तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला उद्यान अधिकारी का माह फरवरी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बैंक प्रबन्धको से कहा कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे है तथा ग्राहकों को अपने जाल में फंसा रहे है,इसके लिए उन्होंने ग्राहकों को जागरूक करने के निर्देश दिए,जिसके लिए उन्होंने एसएमएस,पोस्टर,बैनर आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराते हुए कहा प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जनपद में 31दिसंबर 2025 तक कुल 29 15817 बचत खाते खोले जा चुके है।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत जनपद में 31 दिसंबर 2025 तक 860856 व्यक्तियों को बीमा किया जा चुका है,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत जनपद में 31दिसंबर 2025 तक 28215 व्यक्तियों का बीमा किया जा चुका है,अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 31दिसंबर 2025 तक 195734व्यक्तियों को जोड़ा जा चुका है।बैठक में डीडीएम नाबार्ड अखिलेश डबराल,निर्देशक आरसीटी शिव कुमार,महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी,जिला कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,सहायक निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा गोपाल कुमार,आरएफसी अभिषेक कुमार सहित संबंधित अधिकारी विभिन बैंकों के शाखा प्रबन्धक/प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सख्त