जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने के दिए निर्देश
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-जनपद के चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो एवं ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एवं कर्मचारियों के दायित्वों को परखने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बीती देर रात्रि को उपजिला मेला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों एवं उनके तामीर दरों से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर तामीरदारों द्वारा अवगत कराया गया है कि चिकित्सालय में उनका उपचार ठीक ढंग से किया जा रहा है तथा किसी तरह से कोई समस्या नहीं है।जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में साफ सफाई का बेहतर ध्यान रखा जाए तथा भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई का रही बेड शीट एवं कंबलों की नियमित धुलाई कराई जाए।उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को साफ स्वच्छ कम्बल उपलब्ध हो,इसके लिए उन्होंने नये कम्बल खरीदने के निर्देश दिए।इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की,जिलाधिकारी ने सभी वार्डाे का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा जिलाधिकारी ने लेबर रूम का निरीक्षण कर प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं की जानकारी प्राप्त की,जिसमें ड्यूटी और तैनात डॉ.शिवंशी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि लेबर रूम में प्रसव हेतु दो महिलाएं भर्ती है,जिनकी स्थिति सामान्य है तथा चिकित्सालय में जिन महिलाओं का प्रसव हुआ है वह 13महिलाएं भर्ती है।जिलाधिकारी ने डॉक्टरों को हिदायत दी है है कि चिकित्सालय में प्रसव हेतु आने वाली महिलाओं को अनावश्यक रेफर न किया जाए तथा चिकित्सालय में आने वाले सभी गर्भवती महिलाओं का ठीक ढंग से उपचार किया जाए।जिलाधिकारी में चिकित्सालय में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने तथा चिकित्सालय में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हो तथा खराब विद्युत लाइटों को दूरस्त करने एवं समुचित पेयजल व्यवस्था दूरस्त रखने तथा खराब वाटर कूलर को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए।सफाई कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराने तथा महिला चिकित्सालय में एम्बुलेंस वाहन एवं 108सेवा हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।इस अवसर पर उपजिला मेला चिकित्सालय प्रमुख अधीक्षक डॉ.राजेश गुप्ता,जिला महिला चिकित्सालय प्रमुख अधीक्षक डॉ.आर.वी सिंह,डॉ संदीप निगम,डॉ.एस.के सोनी,धीरेन्द्र सिंह,डॉ आशु,डॉ पूजा आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ