Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने किया जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को सम्मानित

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने किया जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को सम्मानित

स्वच्छता अभियान जिलाधिकारी का सराहनीय प्रसास-अशोक अग्रवाल

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-श्रीवैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र एवं संस्था की महिला विंग ने धर्मनगरी को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए चलाए जा रहे जिला प्रशासन के अभियान की सराहना करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को सम्मान पत्र एवं महाराज अग्रसेन की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया।

इस दौरान श्रीवैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल एवं अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान से आम लोग भी साफ सफाई के प्रति जागरूक होकर अभियान से जुड़ रहे हैं।अशोक अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान जिलाधिकारी का सराहनीय प्रयास है।इस तरह के अभियान निरंतर चलाए जाने चाहिए।महिला विंग की अध्यक्ष ललितेश गुप्ता एवं महामंत्री ज्योति अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है,इसमें सभी का सहयोग और सहभागिता आवश्यक है।पिंकी अग्रवाल एवं प्राची गुप्ता ने कहा कि महिलाएं भी स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभा रही हैं।सभी के सम्मिलित प्रयासों से ही हरिद्वार स्वच्छ और सुंदर नगरी के रूप में देश में अपनी पहचान कायम करेगा।इस अवसर पर नितिन गुप्ता,नीति मेहता सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

वन संपदा को वनाग्नि से बचाने के लिए किया गया मॉक अभ्यास