ब्रेकिंग न्यूज़ [संत बाबा भागमल जी की 51 वी पावन बरसी]
श्रद्धा और सत्कार के साथ मनायी गयी संत यूभागमल जी की 51वी पावन बरसी
सालाना बरसी पर गुरूद्वारा संत भागमल जी मे सजे विशेष कीर्तन दरबार
भाई कुलविंद्र सिंह खरड़ सहित अन्य रागी जत्थों ने संगत को इलाही कीर्तन से किया निहाल
रिपोर्ट अमित मोनू यादव
सहारनपुर- देहरादून रोड स्थित गुरूद्वारा संत भागमल जी मे संत भागमल जी की 51वी पावन बरसी बडी श्रद्धा,सत्कार और सादगी से साथ मनायी गयी, गुरु ग्रंथ साहिब जी की सरपरस्ती में तीन दिन तक चले सालाना गुरमत समागम कार्यकम का समापन्न शुक्रवार देर रात गुरूद्वारा साहिब के दीवान हाल मे सजे गुरमत और कीर्तन समागम के बाद हुआ।
कार्यक्रम की आरम्भता बुधवार को श्री अखंड साहिब जी पाठ के साथ प्रारम्भ हुई और शुक्रवार को श्री अखंड साहिब जी के पाठ के भोग के पश्चात कीर्तन और गुरू स्मिरन की श्रृंखला में स्थानीय तथा बाहर से आये रागी जत्थो के द्वारा गुरवाणी कीर्तन का पावन पाठ किया गया ।कीर्तन दरबार में सबसे पहले गुरूद्वारा संत भागमल जी के स्त्री सत्संग सभा ने कीर्तन की हाजरी भरी, तत्पश्चात गुरुद्वारा संत भागमल जी के हजूरी रागी जत्थो मे भाई साहब भाई अमरिंदर सिह और साहब प्रवीण सिंह हजूरी रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया।सालाना समागम के कीर्तन दरबार में मुख्य रूप से आए भाई साहब भाई कुलविंद्र सिंह (खरड़ वालो) ने देर रात तक संगत को अपने इलाही कीर्तन वाणी पाठ से निहाल किया।कीर्तन की समाप्ति के बाद आनंद साहब के पाठ किये गये तथा उसके उपरांत भाई साहब भाई परविन्द्र सिंह द्वारा सरबत के भले की अरदास की गई। अरदास के उपरांत गुरू का लंगर अटूट वरताया गया जिसमे हजारों की संख्या में आयी संगत जी ने लंगर प्रसाद ग्रहण करा।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से नगर विधायक राजीव गुंबर, पार्षद राजीव वर्मा अन्नू, अमित मोनू यादव भुवनीत सिंह शैकी,जसमीत सिंह ,जसवंत सिंह बत्रा,कवल प्रीत सिंह,करण चावला,अमृत पाल सिंह पाहवा, सतवंत बत्रा,अमृत लूथरा,कवल बत्रा,हरमिंदर चावला,सुप्रीत सिंह चावला,जसजीत सिंह चावला, बंटी तरुण खुराना ,इन्द्रपाल सिंह मनचंदा जसविंदर सिंह(एलआईसी),हरवीर सिंह मणि बावा,चरणप्रीत सिंह चरण,गगनदीप सिंह,हरपल सिंह,पारस अरोड़ा ,राहुल गांधी हाजरी भरी मौजूद रहे।संचालन रणजीव सिंह हरजी ने किया।

0 टिप्पणियाँ