चयन ट्रायल में सहारनपुर मण्डल की कुश्ती टीम का हुआ चयन
फ्री-स्टाइल और ग्रीको-रोमन में 20 पहलवानों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-कुश्ती खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी इटावा में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम की ओर से भाग लेंगे।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन के सयुंक्त तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता 03 से 05 अक्टूबर, 2026 तक इटावा में आयोजित की जायेगी। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता हेतु मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम में कराया गया। चयन ट्रायल का शुभारंभ जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार गुप्ता व सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार के द्वारा खिलाड़ियों की फाइट करवा कर किया गया। चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार के द्वारा किया गया।चयन ट्रायल में फ्री-स्टाईल में 57 किग्रा. में सुहैल शामली, 61 किग्रा. में अवि शामली, 65 किग्रा. में सागर कश्यप मुजफ्फरनगर, 70 किग्रा. में आयुष कुमार सहारनपुर, 74 किग्रा.में हर्षित कुमार,सहारनपुर, 79 किग्रा. में उपलक्ष कुमार सहारनपुर, 86 किग्रा. में विराज कुमार सहारनपुर, 92 किग्रा. में आदित्य चौधरी सहारनपुर, 97 किग्रा.में प्रीत सहारनपुर, 125 किग्रा. में सालिम हुसैन सहारनपुर का चयन किया गया।जबकि ग्रीको-रोमन में 55 किग्रा. में अनस शामली, 60 किग्रा. में सौरभ शामली, 63 किग्रा. में मौ. अयान सहारनपुर, 67 किग्रा. में प्रिंस सैन सहारनपुर, 72 किग्रा. में अब्दुर रहमान,शामली, 77 किग्रा. में सावन नौटियाल सहारनपुर, 82 किग्रा. में वरदान कुमार सहारनपुर,87 किग्रा. में वंश,सहारनपुर, 97 किग्रा.में अंशुल कुमार,सहारनपुर, 130 किग्रा. में कृष चौहान शामली का चयन किया गया।चयन के बाद खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, प्रवीन कुमार (सहायक प्रशिक्षक), कुश्ती कोच आदेश कुमार, मनोज कुमार, प्रशान्त मलिक आदि उपस्थित रहें।

0 टिप्पणियाँ