Ticker

6/recent/ticker-posts

कुराश एवं जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतने पर खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

 कुराश एवं जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतने पर खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय कुराश एवं जूडो प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य समेत कुल 10 पदक अपने नाम किए। छात्राओं के दमदार प्रदर्शन के चलते सहारनपुर मंडल ने कुराश में ओवरऑल चैंपियन तथा जूडो में ओवरऑल रनर-अप का खिताब हासिल किया।

19 से 23 सितंबर तक सहारनपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पदक जीतने पर खिलाड़ियों का विद्यालय प्रबंध समिति एवं स्टाफ की ओर से खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में विद्यालय के प्रबंधक आनंद प्रकाश शर्मा एवं प्रधानाचार्य संतोष ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि विद्यालय की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विद्यालय प्रबंधन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन राष्ट्रीय विद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसमे कुराश प्रतियोगिता में वंशिका व सुहाना और जुडो प्रतियोगिता में प्राची अपने आयु एवं भार वर्ग में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका एवं जूडो-कुराश कोच निकुंज वर्मा के मार्गदर्शन में छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की। समारोह में उनके योगदान की भी विशेष सराहना की गई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा ने किया संगठन का विस्तार।