रोजगार हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी दी
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-कस्बे के रेलवे रोड स्थित ग्लैक्सी इंस्टीट्यूट पर ज्योति जन कल्याण उद्योग प्रशिक्षण सेवा संस्थान के तत्वाधान मे एक दिवसीय रोजगार जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियो को रोजगार के प्रति जागरूक कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी प्रदान की गई।
तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डा. पहलसिंह सैनी द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. पहलसिंह सैनी ने कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नही होता बस जरूरत है उसे मन से स्वीकार कर पूरी लग्न व निष्ठा से करने की। संस्थान द्वारा पिछले कई वर्षो से इस तरह के कार्यक्रम संचालित हो रहे है जिनसे युवक युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार कर रहे है जिसके लिए संस्थान के पदाधिकारी बधाई के पात्र है जो इस तरह के कार्यक्रम अलग-अलग जगहो पर संचालित कर रहे है। संस्था प्रबंधक सोमपाल सिंह सैनी ने संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमो के बारे मे सभी को जानकारी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एसडी गौतम पत्रकार का गले में पटका डालकर स्वागत किया गया। अध्यक्षता विजयपाल सिंह व संचालन सोनवीर सैनी ने किया। इस दौरान प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी मा. विशाल नामदेव, देवभूमि ग्रुप आफ एजुकेशन से मोहम्मद सलीम, विजयपाल धीमान, प्रिंस धीमान, पंकज कुमार, विक्रम सिंह, श्रीमती रीना सैनी, सोनिया व मुस्कान सहित भारी संख्या मे छात्र छात्राए उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ