Ticker

6/recent/ticker-posts

दो दर्जन दुकानों से हटाया अतिक्रमण, दस हजार जुर्माना वसूला

दो दर्जन दुकानों से हटाया अतिक्रमण, दस हजार जुर्माना वसूला

मुख्यमंत्री पोर्टल पर आयी शिकायतों पर निगम ने की कार्रवाई

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर निगम ने आज मुख्यमंत्री पोर्टल पर आयी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जेबीएस कॉलेज से पक्का बाग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान करीब दो दर्जन स्थानों से सड़क पर फैलाकर रखा गया सामान हटवाया और दस दुकानदारों से दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कचहरी पुल के निकट भी एक कपडे़ की दुकान पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। 

जेबीएस कॉलेज से पक्का बाग तक सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण करने की शिकायत कुछ लोगों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी थी। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर सुबह प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग के नेतृत्व में निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने आज जेबीएस कॉलेज तिराहे पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु किया। सड़क पर रखा अनेक दुकानदारों का सामान उठाकर निगम के वाहनों में रखा जाने लगा तो दुकानदारों में खलबली मच गयी। बाद में दुकानदारों द्वारा भविष्य में अतिक्रमण न किये जाने का आश्वासन देने पर जुर्माना लगाते हुए उनका सामान वापिस कर दिया गया। करीब दो दर्जन दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया और दस दुकानदारों से दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।इसके अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर ही की गयी एक अन्य शिकायत पर कचहरी पुल के निकट एक रेडीमेड गार्मेंट की दुकान का भी चालान किया गया। निगम द्वारा दुकान के बाहर रखा गया सामान जब्त किया गया, लेकिन बाद में एक हजार रुपये जुर्माना वसूल कर चेतावनी के साथ वापिस कर दिया गया। दीवानी कचहरी के पास भी ठेलियों का अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी नेगी, सम्पत्ति सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना व प्रवर्तन दल की टीम शामिल रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज