Ticker

6/recent/ticker-posts

विधानसभा 03 सहारनपुर नगर में फर्जी 7 नंबर फॉर्म को लेकर जिलाधिकारी से मिले वरिष्ठ सपा नेता टिंकू अरोड़ा

विधानसभा 03 सहारनपुर नगर में फर्जी 7 नंबर फॉर्म को लेकर जिलाधिकारी से मिले वरिष्ठ सपा नेता टिंकू अरोड़ा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-पिछले कुछ दिनों से पूरे उत्तर प्रदेश में सात नंबर फॉर्म को लेकर लगातार समाजवादी पार्टी के लोग सक्रिय हैं और चुनाव आयोग ओर सत्ता पक्ष पर इसका आरोप लगा रहे हैं आज सहारनपुर नगर की विधानसभा 03 सीट से वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने जिलाधिकारी महोदय से इस संबंध में वार्ता की और पत्र देने का कार्य किया 

सहारनपुर नगर विधानसभा के 195 बूथों पर लगभग 45000 के करीब फर्जी सात नंबर फॉर्म छपे छपाए बी एल ओ को देने का कार्य किया गया है और यह तहसील स्तर से कुछ कर्मचारियों के द्वारा किया गया है जिसकी जानकारी लगने के उपरांत से ही टिंकू अरोड़ा ने सहारनपुर नगर में कई बी एल ओ से इस बारे में बात करके जानकारी ली और जिन लोगों के साथ नंबर फॉर्म भरकर आए हुए हैं उनसे संपर्क किया और आज उन लोगों को लेकर जिलाधिकारी महोदय के समक्ष पेश हुए लगभग 6 अलग-अलग बूथ के लोगों को अपने साथ लेकर उनके द्वारा जो एस आई आर फॉर्म भरे गए थे उनकी कॉपी लेकर पूर्ण जानकारी जिलाधिकारी महोदय को दी और अपने पत्र में सारी जानकारी देते हुवे कार्रवाई के लिए के लिए भी कहा टिंकू अरोड़ा ने कहा कि किसी भी सूरत में किसी भी व्यक्ति का सात नंबर फॉर्म फर्जी तरीके से भरकर वोट काटने का काम नहीं होने दिया जाएगा जिलाधिकारी ने पूर्ण रूप से आश्वस्त किया के किसी भी व्यक्ति का जो मौजूद है उसका वोट विलोपित नहीं किया जाएगा सात नंबर फार्म के साथ 10 नंबर प्रारूप भी भर कर देना होता है और उसके बाद हम नोटिस भी जारी करते हैं और प्रत्येक राजनीतिक दल को भी इसकी सूची हम उपलब्ध कराने का काम करेंगे और साथ में उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक बीएलओ को आज ही हम सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं की बल्क में बिल्कुल भी सात नंबर फॉर्म को जमा नहीं कराया जाएगा और हमारे दिए पत्र पर जांच भी बिठाने के लिए आदेश जारी किए और उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को फोन के माध्यम से भी सात नंबर फार्म के विषय पर पूर्ण रूप से कार्रवाई के लिए कहा टिंकू अरोड़ा ने बताया कि इस लड़ाई को हम सहारनपुर से लेकर हाई कोर्ट तक लड़ने का काम करेंगे इसमें सम्मिलित चाहे किसी भी स्तर के कर्मचारी या अधिकारी हो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई और हाई कोर्ट में शिकायत करने का काम किया जाएगा किसी का भी वोट काटना एक बड़ा अपराध है जब प्रकाशित सूची में सबके नाम आ गए हैं तो किस आधार पर इतनी बड़ी संख्या में सात नंबर फॉर्म भरकर वह भी छपे छपाये बी एल ओ को दिए जा रहे है और इन फर्मों में जो लोग आपत्ति कर रहे हैं वह आसपास क्षेत्र में भी नहीं रहते उन लोगों के नाम से भर कर दिए गए हैं यह एक बड़ा षड्यंत्र है और एक विशेष वर्ग के वोट काटने का कार्य किया जा रहा है टिंकू अरोड़ा ने सहारनपुर विधानसभा 03 के सभी बीएलओ से भी निवेदन किया कि किसी भी राजनीतिक व्यक्ति या प्रशासनिक व्यक्ति के दबाव में आकर फर्जी तरह से वोट काटने का कार्य मत करें जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा लोकतंत्र में सबको अपना मत डालने का अधिकार है राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सारी बात से अवगत करा दिया गया है इस लड़ाई को समाजवादी पार्टी बड़ी मजबूती से बड़े स्तर तक लड़ने का काम करेगी लेकिन किसी भी व्यक्ति का वोट नहीं काटने दिया जाएगा सिटी मजिस्ट्रेट महोदय से भी मिलकर सारी जानकारी उन्हें उपलब्ध कराने का काम किया गया है और निवेदन किया कि किसी भी व्यक्ति विशेष के दबाव में आकर कोई गलत कार्य नहीं किया जाए इस मौके पर शुभम वर्मा शादाब खान रवि यादव राजेंद्र सिंह जमशेद खुशनुदा रहमानी आदि लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज