भारतीय खिलाड़ी एकता मिशन ने आयोजित की ग्रामीण खेल प्रतियोगिता
रिपोर्ट एसडी गौतम
सहारनपुर-भारतीय खिलाड़ी एकता मिशन की ओर से ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बलियाखेडी ब्लॉक के गाँव नगला उर्फ नसीराबाद में आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सुरेश प्रधान द्वारा रिबन काटकर किया गया।
प्रतियोगिता में कबड्डी की कई टीमों का मुबाबला हुआ। जानकारी देते हुए संस्थापक अरुण बौद्ध ने बताया कि 52 किग्रा फाइनल में पहलवान क्लब ने प्रथम, बालाजी क्लब ने द्वितीय व मुजफ्फरनर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही अंडर 12 में सहारनपुर फिजिकल एकेडमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो 40 किग्रा में नगला नसीराबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अनुज प्रधान, कुलदीप, रविंद्र राठी, अंशुल, तनवीर, संजय राठी, सूबे सिरोही, नीरज राठी व अमन समेत आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ