Ticker

6/recent/ticker-posts

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार 

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-नगर के मोहल्ला बंजारान से सामने आए नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के संगीन प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के उजागर होने के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल व्याप्त हो गया था। पीड़ित पक्ष द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी। पीड़िता के बयान एवं मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 64(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने लगातार दबिश एवं सूचना तंत्र की सटीक जानकारी के आधार पर आरोपी समीर उर्फ नईम पुत्र स्वर्गीय ताहिर निवासी मोहल्ला आर्यपुरी, कस्बा कैराना, जनपद शामली को एचडीएफसी बैंक के निकट सरसावा रोड से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है तथा नाबालिगों से संबंधित अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अग्रसेन धाम कुंडली में श्याम महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन