भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर कोतवाली प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन देकर निस्तारण की माँग की है।
भाकियू तोमर के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी व मंडल प्रभारी मुजीबुर्रहमान इदरीसी के नेतृत्व में कोतवाली पहुँचे कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि रामपुर मनिहारान बस स्टैंड पर अतिक्रमण के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इसलिए अतिक्रमण हटाया जाए।सोमवार को साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद बाज़ार खुला रहता है।बाज़ार को पूर्ण रूप से बंद कराया जाए।मल्हीपुर चौकी प्रभारी का व्यवहार किसानों के प्रति बहुत ख़राब है।आगे से किसानों के प्रति व्यवहार ठीक रखें और पीड़ितों की बातों को सुना जाए।कस्बे में स्कूल की छुट्टी के बाद कुछअसामाजिक तत्वों द्वारा बुलेट से पटाखे छोड़े जाते हैं और कमेंट करते हैं।उन पर कार्रवाही की जाए।इस दौरान जिला प्रभारी नोशाद, जिला महासचिव महिला मोर्चा शीबा मलिक,तहसील अध्यक्ष सनोज,अलीम,रियाज़ इदरीसी, मुर्तजा,शाहनवाज, अयान,मनोज,फरीद,शाहनवाज शाह,वसीम शाह,मेहताब,मुस्तक़ीम,सभासद रहमान इदरीसी,तालिब,आज़ाद,विकास,अर्जून, इंतज़ार सलमानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ