Ticker

6/recent/ticker-posts

निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ व्यापक स्तर पर

 निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ व्यापक स्तर पर

रिपोर्ट विवेक जैन/धर्मेंद्र अनमोल

बागपत- संत निरंकारी मिशन का निरंकारी संत समागम, 15 फरवरी वैदिक डिग्री काॅलेज बड़ौत, बागपत स्थल पर अत्यंत भव्यता, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ आयोजित होने जा रहा है। यह दिव्य आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा, 

कार्यक्रम की सूचना ने समस्त श्रद्धालु भक्तों के हृदयों में अपार हर्ष और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर दिया है।जोनल इंचार्ज,  कुवॅरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘आत्ममंथन’ विषय पर आधारित संत समागम अपने आप में एक अद्भुत एवं अनुपम आध्यात्मिक यात्रा है, जहां श्रद्धालु ब्रह्मज्ञान की आंतरिक ज्योति में सेवा, सिमरन और सत्संग करते हुए आनंद और प्रेमाभक्ति का अनुभव प्राप्त करेंगे। बागपत के संयोजक यशवीर सिंह ने बताया कि सेवादल के भाई बहन द्वारा प्रदान की जा रही सेवा भाव की गरिमा को देखकर यह स्पष्ट हो जाता है कि इन सेवकों के मुखमंडलों पर कोई थकान नहीं, अपितु आनंद और उल्लास की आभा झलक रही है। यह दिव्य आनंद है, जिसे केवल सतगुरु की छत्रछाया में रहकर, सेवा और भक्ति के माध्यम से अनुभव किया जा सकता है। सतगुरु माता जी के प्रवचनों में बारंबार यही प्रेरणा देती हैं कि‘तन पवित्र सेवा किये, धन पवित्र दिये दान, मन पवित्र हरि भजन सों, त्रिबिध होई कल्याण।‘ निसंदेह एक दिवसीय समागम केवल एक साधारण आयोजन नहीं, अपितु मानवता के उत्थान और समरसता के जागरण का एक अनुपम पर्व है, जहाँ विविध संस्कृतियों, भाषाओं और परिवेशों से आए श्रद्धालु भक्त ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को आत्मसात करते हुए, सतगुरु की अमृतवाणी से अपनी अंतरात्मा को जागृत करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ व्यापक स्तर पर