सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान मे 03 अप्रैल को होगा चयन ट्रायल का आयोजन - समीर खान
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-अंडर-20 स्वामी विवेकानंद ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिए, उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा इंटर डिस्ट्रिक्ट स्टेट फुटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन 8 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक मुरादाबाद में किया जा रहा है।
सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समीर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चैम्पियनशिप हेतु सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों के चयन के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, दिल्ली रोड, सहारनपुर में किया जाएगा। ट्रायल का रिपोर्टिंग समय सुबह 9ः30 बजे निर्धारित किया गया है। ट्रायल के लिए आयु सीमा 1 जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2009 तक रखी गई है। केवल इसी आयु वर्ग के खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेने के पात्र होंगे।उन्होने बताया कि सभी खिलाड़ियों को अपनी सीआरएस आईडी (CRS ID) साथ लानी अनिवार्य होगी। जिन खिलाड़ियों की सीआरएस आईडी नहीं बनी है, उन्हें पंजीकरण के लिए अपना मूल आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होंगी। साथ ही सीआरएस पंजीकरण हेतु निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। जो खिलाड़ी अन्य राज्यों से स्थानांतरण (ट्रांसफर केस) के अंतर्गत सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में पंजीकरण कराना चाहते हैं, उन्हें 2 अप्रैल 2026 तक अपनी सीआरएस आईडी के साथ सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव को सूचित करना होगा। ट्रायल के आधार पर कुल 16 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो उनकी खेल क्षमता (स्किल) एवं शारीरिक योग्यता (फिजिकल एबिलिटी) के आधार पर होगा।ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक सभी खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी समीर खान से मोबाइल नंबर 9897918865 पर संपर्क कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ