Ticker

6/recent/ticker-posts

हिंदू समाज जागृत हो रहा है,उसे सही दिशा देना संत समाज का परम दायित्व

हिंदू समाज जागृत हो रहा है,उसे सही दिशा देना संत समाज का परम दायित्व 

जगतगुरु पूज्य स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी महाराज का भव्य स्वागत 

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरि गिरि महाराज के निर्देश पर जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणिनंद गिरी जी महाराज सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए अपना अभियान प्रारंभ कर दिया है।जगदगुरु चक्रपाणिनंद गिरी जी महाराज ने अधिष्ठात्री देवी पौराणिक सिद्ध पीठ माया देवी तथा श्रीआनंद भैरव भगवान की पूजा अर्चना के पश्चात अपने इस पावन अभियान का श्रीगणेश कर दिया है।इस अभियान के प्रथम चरण में होली के पावन पर्व पर सनातन धर्म की पताका फहराने वह मथुरा वृंदावन पहुंच गए हैं।वृंदावन धाम में संत समाज,आचार्यगण एवं हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार,पुष्पवर्षा,शंखनाद एवं जयघोष के बीचमहाराज जी का अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा फूलों की होली खेली गई।अपने आशीर्वचन में जगतगुरु जी ने कहा कि वर्तमान समय अत्यंत संवेदनशील है।एक ओर यूजीसी के नाम पर समाज में वैचारिक संघर्ष की स्थिति उत्पन्न की जा रही है,वहीं दूसरी ओर नशा भयावह रूप से फैल रहा है और देश का युवा वर्ग बर्बादी की ओर बढ़ रहा है।पश्चिमी संस्कृति का अंधानुकरण हमारी परंपराओं पर हावी हो रहा है,जो चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जागृत हो रहा है और उसे सही दिशा देना संत समाज का परम दायित्व है।समाज से भेदभाव समाप्त हो,नशा उन्मूलन का व्यापक अभियान चले,गौ रक्षा हेतु सशक्त केंद्रीय कानून बने तथा भारत पुनःविश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित हो यही समय की पुकार है।सनातन धर्म का ध्वज संपूर्ण विश्व में लहराना है,जिसका आधार होगा संस्कार,संयम और राष्ट्र के प्रति समर्पण।महाराज जी ने पूज्य संतों एवं अखाड़ा के सभी गुरु मूर्तियों को बधाई एवं साधुवाद प्रेषित करते हुए कहा कि समाज को दिशा देने का दायित्व अपने आप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं आशीर्वचन के साथ हुआ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 त्यौहारों को लेकर अधिकारी अलर्ट, पैदल मार्च किया