जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश शिकायतकर्त्ता दुबारा न पहुचे,सुनिश्चित करें
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 17शिकायते/समस्याएं दर्ज कराई गई,जिसमें से 10 समस्याओं का मौके पर निराकरण कर शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि विवाद,विद्युत,राशन,अतिक्रमण ,पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता समस्त ग्रामवासी ग्राम रोहलकी किशनपुर बहादराबाद ने भूमाफियों द्वारा ग्राम देवता की जमीन पर कब्जा कर निर्माण किए जाने के संबंध में शिकायती पत्र दिया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है,संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुिनश्चित करे।उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी शिकायतकर्ता व्यक्ति अपनी शिकायत को दुबारा जन सुनवाई में लेकर न पहुंचे,यदि कोई व्यक्ति अपनी शिकायत को लेकर दुबारा जन सुनवाई में आता है तथा शिकायत संबंधित अधिकारी द्वारा निस्तारित की जा सकती थी,समय पर शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया तो ऐसे अधिकारियों की विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोई भी आमजन मानस अपनी समस्या को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम में न आए एवं जो समस्या दुबारा जनसुनवाई में प्रस्तुत हुई है उसके लिए संबंधित अधिकारियों को दो दिन के भीतर समस्या का निराकरण करना सुनिश्चित करें,समस्या का निराकरण न होने की दशा में संबंधित अधिकरी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में कई जायेगी।उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत किया है कि जन सुनवाई में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जाती है उनका गंभीरता से निस्तारण करना सुिनश्चित करे।सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण करे संबंधित अधिकारी
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।निर्देश दिए है कि 36दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है,उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।जिसमें एल 1 पर 534शिकायतें तथा एल 2पर105शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी पी.आर.चौहान,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एसीएमओ डॉ.अनिल कुमार गोयल,उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया,एआरटीओ निखिल शर्मा,नेहा झा सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ