Ticker

6/recent/ticker-posts

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के विरोध में लघु व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

 गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के विरोध में लघु व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

लघु व्यापारियों के लिए गैस सिलेंडर का कोटा तय करे प्रशासन-संजय चोपड़ा

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के विरोध में लघु व्यापारियों ने हाथों में सिलेंडर लेकर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में चंडी चौराहे पर प्रदर्शन किया।इस दौरान लघु व्यापारियों ने सड़कों के किनारे ठेली लगाकर खाना चाय आदि बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर्स के लिए गैस सिलेंडर का कोटा तय करने की मांग भी की।

लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के चलते लघु व्यापारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।सिलेंडर नहीं मिलने से खाने पीने का सामान बेचने वाले लोगों को अपनी ठेली बंद करनी पड़ रही है।उन्होंने कहा कि गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए शासन प्रशासन को विशेष निगरानी कमेटी का गठन करना चाहिए।साथ ही लघु व्यापारियों के लिए सिलेंडर का कोटा तय करना चाहिए। जिससे ठेली आदि लगाकर आजीविका चलाने वाले लघु व्यापारियों का रोजगार चलता रहे। प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार,कमल,प्रताप सिंह चौहान,शशिकांत,सुनील कुकरेती,लालचंद ,विजय गुप्ता,भोला यादव,कपिल कुमार,मोहनलाल,मुन्ना सिंह,जयसिंह,चंदन रावत,सोनू,नईम, कामिल,श्याम कुमार,फूल सिंह,सुशांत बंगाली,सुमन गुप्ता,आशा देवी,कामिनी मिश्रा,मंजू पाल,सुनीता चौहान आदि लघु व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिकार मित्रों को कानूनी बारिकियों से अवगत कराया