Ticker

6/recent/ticker-posts

नए पार्किंग स्थल चिन्हित करने में जुटी पुलिस

नए पार्किंग स्थल चिन्हित करने में जुटी पुलिस

एसपी ट्रैफिक निशा यादव ने किया रानीपुर मोड़, ज्वालापुर और शिवालिक नगर का भ्रमण

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार+ लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक व जाम की स्थिति दूर करने के लिए पुलिस नए पार्किंग स्थल चिन्हित करने में जुट गयी है।बृहस्पतिवार को एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक निशा यादव ने सीपीयू टीम के साथ रानीपुर मोड़,ज्वालापुर मार्केट एवं शिवालिकनगर क्षेत्र का भ्रमण किया।इस दौरान क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक एवं जाम की समस्या को देखते हुए दुपहिया एवं चौपहिया छोटे वाहनों की पार्किंग के लिए संभावित स्थलों का चिन्हीकरण किया गया।

पुलिस टीम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों से भी वार्ता की और पार्किंग के लिए उपयुक्त विकल्पों पर चर्चा की।एसपी ट्रैफिक निशा यादव ने बताया कि लगातार बढ़े रहे ट्रैफिक और जाम की समस्या को दूर करने के लिए नए पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया जा रहा है।जिससे यायायात का संचालन सुगम होगा और जाम की स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी।बाजारों में यातायात का दबाव भी कम होगा। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिकार मित्रों को कानूनी बारिकियों से अवगत कराया