Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया तहसील भगवानपुर का निरीक्षण’

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया तहसील भगवानपुर का निरीक्षण’

समस्याओं एवं कार्य के लिए आने वाले आमजन की समस्याओं का तत्परता से हो समाधान’

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार -जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील भगवानपुर कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण कर किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने सभी पटल सहायकों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील में अपनी समस्याओं एवं कार्य को लेकर आने वाले आमजन की समस्याओं का तत्परता से कार्रवाई की जाय,इसमें किसी भी तरह से कोई विलंब न किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर दुबारा तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।उन्होंने सभी अभिलेखों को ठीक ढंग से रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने तहसील में लम्बित वादों की जानकारी लेते हुए कहा कि जो वाद लम्बे समय से निस्तारण हेतु लम्बित है ऐसे वादों को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए ।जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय में लगे सभी सीसी टीवी कैमरो को दुरस्त रखने के निर्देश दिए।तहसील द्वारा निर्गत होने वाले विभिन्न प्रमाणपत्रों को आवेदकों को समय पर उपलब्ध कराये जाये।उन्होंने तहसील कार्यालय एवं परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।इस दौरान उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी पुलिस उपाधीक्षक अभिनव चौधरी,तहसीलदार भगवानपुर दयाराम सहित सम्बन्धित कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानवीय मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का विकास आवश्यक - डॉ.चिन्मय पण्ड्या