Ticker

6/recent/ticker-posts

आमजन द्वारा दर्ज शिकायतों का समयबृद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें-डीएम

आमजन द्वारा दर्ज शिकायतों का समयबृद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें-डीएम

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-जनपदवासियो की समस्या को त्वरित निराकरण करने के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में भगवानपुर में तहसील दिवस में विभिन्न क्षेत्रों से आये क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बंधित 20समस्याएं दर्ज कराई गई,जिसमें से 9समस्याओं का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर निस्तारण कर शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

दर्ज करायी गई मुख्यत शिकायतों में अधिकतर भूमि विवाद,अतिक्रमण,जल भराव,गैस,आदि से सम्बन्धित समस्यायें दर्ज करायी गयी।तहसील दिवस में ग्राम प्रधान दरियापुर दयालपुर ने अपने आवेदन पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि दरियापुर दयालपुर स्थिल रोडो वाले तालाब का पानी पूरे गांव में एकत्र होता है जिसके लिए उन्होंने जल निकासी निकासी के उचित प्रबन्धन की मांग की।तहसील दिवस में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील दिवस में जो भी समस्याएं क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज कराई गई है उनका समयबृद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं ढिलाई नहीं बरतती जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि जनपदवासियों की समस्याओं का तहसील दिवस के अवसर पर ही निराकरण किया जाए ताकि जनपदवासियों को अपनी समस्याओं को लेकर अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं पटवारी एवं लेखपालों को संबंधित प्रकरणों पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए भूमि की पैमाइश की जाए पैमाइश करते हुए वस्तु स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो शिकायते संबंधित विभागों हस्तान्तरित की जा रही उन शिकायतो का तत्काल संज्ञान लेते हुए एक सप्ताह के भीतर शिकायतो का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।तहसील दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेन्द्र सिंह नेगी ,पुलिस उपाधीक्षक अभिनव चौधरी,मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया,तहसीलदार भगवानपुर दयाराम सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आये ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानवीय मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का विकास आवश्यक - डॉ.चिन्मय पण्ड्या