रंगोली प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन।
रिपोर्ट फ़ैसल मलिक
सहारनपुर - मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध जे. वी. जैन कॉलेज में आयोजित अंतर-महाविद्यालय रंगोली प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद कॉलेज बड़ूली की छात्राओं ने उत्कृष्ट कला कौशल का परिचय देते हुए द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता की विषय-वस्तु ‘उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत’ रही,जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रदेश की परंपराओं,लोककलाओं और ऐतिहासिक धरोहरों को रंगों के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया।महर्षि दयानंद कॉलेज की छात्राओं ने अपनी सृजनात्मक सोच,रंग संयोजन और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।प्रतियोगिता में खुशी परमार,सिद्धार्थ,अनुपमा,शिखा,शमा,नैंसी,आंचल,शालिनी,अनम,सोफिया,गुफराना,सुमैया एवं सालीहा ने सक्रिय सहभागिता निभाई और सामूहिक प्रयास से महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।कॉलेज के चेयरमैन मतलुब अहमद ने विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी उत्साह और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सदस्य अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड शारिक मलिक, प्राचार्य डॉ. योगेंद्र पंवार,नरेश चौधरी,सलीम प्रधान,नौशाद चेयरमैन,वासिल मलिक तथा अध्यापकगण डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. बलजोर सिंह,पूजा वालिया,अर्जुन सिंह,अंकित सिंह,गुलफशा प्रवीन,मीनाक्षी सहल,दीपांशी,सुखपाल,दीपक,रामेश्वर एवं आशु सहित महाविद्यालय के शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने छात्राओं की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 टिप्पणियाँ