इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का खेल महोत्सव सम्पन्न, चिकित्सकों ने खेलों में दिखाया दमखम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नालंदा स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स वीक के अंतर्गत खेल महोत्सव का सफल आयोजन किया गया, जिसमें शहर के चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। नालंदा स्कूल के खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्रिकेट, शतरंज, वॉलीबॉल एवं एयर राइफल शूटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त डॉ रूपेश कुमार एवं स्कूल निदेशक सुभाष चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि डॉ रूपेश कुमार ने कहा कि खेलों को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिताओं में आईएमए अध्यक्ष डॉ प्रवीण शर्मा की टीम ने क्रिकेट में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डॉ सऊद हसन की टीम उपविजेता रही। खेल सचिव डॉ संजीव अग्रवाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों का परिचय मुख्य अतिथि से कराया। शतरंज प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में डॉ रजनीश दहूजा प्रथम और डॉ मनप्रीत द्वितीय रहे, वहीं महिला वर्ग में डॉ विनीता मल्होत्रा प्रथम और डॉ प्राची द्वितीय स्थान पर रहीं।वॉलीबॉल में डॉ रजनीश दहूजा की टीम विजेता तथा डॉ आयुष धवन की टीम उपविजेता रही। 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में डॉ नरेश नौसरान प्रथम और डॉ प्रशांत खन्ना द्वितीय रहे। बच्चों की आर्ट प्रतियोगिता में वैभवी, सार्थक, वन्या, अनाया और कियारा सहित अन्य बच्चों ने पुरस्कार जीते। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आईएमए के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ