Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस कर्मियों व प्रशिक्षुओं को कार्यशाला के माध्यम से एड्स के प्रति किया जागरूक

पुलिस कर्मियों व प्रशिक्षुओं को कार्यशाला के माध्यम से एड्स के प्रति किया जागरूक 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन मे जिला चिकित्सालय प्रांगण स्थित टीबी सेनेटोरियम के ऑडिटोरियम हाल मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलिस कर्मियों एवं पुलिस प्रशिक्षुओं को एचआईवी एड्स विषयक की संवेदकरण कार्यशाला करके एच आई वी, एड्स होने के कारण, जाँच, बचाव के उपाय बता कर जागरूक किया गया

कार्यशाला में वक्ताओं ने बताया कि एड्स पीड़ित व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा दिलवाने मे पुलिस से सहयोग अपेक्षित है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा प्रवीण कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अजेंदर मलिक, जिला क्षय रोग अधिकारी डा सर्वेश कुमार, चिकित्साधिकारी डा आशीष कुमार ने एचआईवी एड्स से जुड़े विषयों यथा रोगथाम, जाँच, उपचार एवं भेदभाव मुक्त वातावरण के बारे मे कार्यशाला के माध्यम से संवेदीकरण किया। कार्यशाला का संचालन वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम पी सिंह चावला ने किया। कार्यशाला को सफल बनाने मे पीपीएम कॉर्डिंनेटर परवेंदर यादव, टीबी एच आई वी कॉर्डिंनेटर ओमप्रकाश,दिशा कलस्टर से सीएसओ ममता चौधरी, डीइओ संदीप कुमार, एच आई वी कॉउंसलर नरेंद्र कुमार, प्रवेश कुमार,नाथी राम, कुलदीप शर्मा, अमित कुमार का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मानवीय मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का विकास आवश्यक - डॉ.चिन्मय पण्ड्या