ज्वालापुर पुलिस की बड़ी सफलता वाहन चोर चोरों का गैंग किया गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
मंगलवार को कोतवाली ज्वालापुर परिसर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि पुलिस को 5मार्च को शुभम कुमार पुत्र जहारू सिंह निवासी इमलीखेड़ा थाना पिरान कलियर ने कोतवाली ज्वालापुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल यूके 17एल 8320 4मार्च को महाराजा फर्नीचर,ऊंचा पुल ज्वालापुर के पास से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई।टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली,संदिग्धों से पूछताछ की और लगातार चेकिंग अभियान चलाया।ज्वालापुर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसससपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि 9मार्च को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने नहर पटरी रेगुलेटर पुल के पास से दो संदिग्ध युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया।पूछताछ में दोनों ने ज्वालापुर के ऊंचापुल स्थित महाराजा फर्नीचर के पास से बाइक चोरी करने की बात कबूल की।बताया कि पुलिस ने जब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर कार्रवाई की,तो पुरानी कांवड़ पटरी के पास स्थित एक खंडहर से चोरी की 08मोटरसाइकिलें और 02स्कूटी बरामद की गईं। आरोपियों ने बताया कि ये वाहन उन्होंने हरिद्वार और देहरादून के अलग-अलग स्थानों से चोरी किए थे और पकड़े जाने से बचने के लिए नहर किनारे खंडहर में छिपाकर रखते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पुरानी कावड़ पटरी के पास स्थित एक खंडहर से चोरी की 8 मोटर साइकिल और दो स्कूटी बरामद की।आरोपियों ने बताया कि यह वाहन उन्होंने हरिद्वार और देहरादून के अलग-अलग स्थान से चोरी किए थे।एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी कम पढे लिखे,लेकिन वाहन चोरी में माहिर हैं।आरोपी मोसिन राजमिस्त्री का काम करता है तथा गुल्सान ई रिक्शा मैकेनिक हैं।पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा,एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार,बाजार चौकी प्रभारी एसआई अंशुल अग्रवाल,एसआई मनीष कंडारी,एसआई गंभीर तोमर, कांस्टेबल गणेश तोमर,रवि चौहान,कपिल गोला,आलोक नेगी,दिनेश कुमार,मनोज डोभाल,अंकुर चौधरी शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ