जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने विधिक जागरूकता मोबाईल वैन को किया रवाना
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर से विधिक जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि वैन 10 और 11मार्च को जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।इस अभियान के माध्यम से दूर- दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया जाएगा।इस से सर्वाेच्च न्यायालय की ओर से संचालित राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।प्राधिकरण की प्रभारी सचिव ज्योति बाला ने बताया कि मोबाइल वैन के माध्यम से 14मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत तथा स्थायी लोक अदालत के बारे में भी जनता को विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी।भ्रमण के दौरान वैन में तैनात पैनल अधिवक्ता,पी.एल.वी. व अधिकार मित्र मौके पर ही जनता को विधिक जानकारी देंगे।नालसा का हेल्पलाइन नंबर 15100 और एक मुट्ठी आसमान जैसे जागरूकता संदेशों का प्रचार करेंगे।इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जस महेंद्र सिंह,सभी न्यायिक अधिकारीगण,कर्मचारीगण,प्राधिकरण के एल.ए.डी.सी.अधिवक्ता,मीडियेटर अधिवक्ता एवं पैनल अधिवक्ता आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ