Ticker

6/recent/ticker-posts

हथछोया में श्रीकृष्ण लीला सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

 हथछोया में श्रीकृष्ण लीला सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

रिपोर्ट एसडी गौतम

गढ़ीपुख़्ता- क्षेत्र के गांव हथछोया में ऊन थानाभवन रोड पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिवस की पावन बेला में पंडित शिवम कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, नंदोत्सव, पूतना वध और बाल लीलाओं (माखन चोरी, गोवर्धन पूजा) का मनमोहक वर्णन किया गया।

कथावाचक द्वारा कृष्ण जन्म की अलौकिक कथा सुनकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए जिसके बाद पांडाल में बधाई गीत गाकर  कृष्ण जन्म की खुशी मनाई गई। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव: कथा व्यास वासुदेव द्वारा कृष्ण को गोकुल ले जाने और नंद के घर जन्म लेने का सुंदर वर्णन कर बाल लीलाएं में कंस द्वारा भेजी गई पूतना का वध, माखन चोरी और यशोदा माता को मिट्टी खाते समय मुख में ब्रह्मांड के दर्शन कराने जैसे प्रसंग सुनाकर भाव विभोर किया गया। गोवर्धन पूजा में भगवान कृष्ण द्वारा इंद्र का मान मर्दन करने और गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा करने की कथा सुनाई गई जो प्रकृति पूजा का संदेश देती है। भक्तिपूर्ण माहौल में कथा के दौरान भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे । इस दौरान नरेश तोमर, बृजपाल सिंह तोमर, ईश्वर सिंह, अरुण तोमर, सुंदरपाल, जोगेन्द्र तोमर, नीटू तोमर, ऋषिपाल सैनी, सोनू तोमर, राजन तोमर,जनक तोमर, नोनित तोमर, मास्टर मैनपाल, सोमदत्त शर्मा, भगत सतपाल कश्यप, सुमित कोरी व राजपाल तोमर समेत सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

चेयरपर्सन,अधिशासी अधिकारी व कुलदीप बालियान ने ईदगाह कमेटी के साथ किया ईदगाह का निरीक्षण