कांग्रेस परिवार ने किया भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन
संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें कार्यकर्ता-हरीश रावत
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार- कांग्रेस परिवार की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ज्वालापुर स्थित गीत गोविन्द बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक रवि बहादुर तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन शामिल हुए। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से कांग्रेस कार्यकर्ता खासे उत्साहित रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक रवि बहादुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा सहित सभी नेताओं ने मंच से कार्यकर्ताओं और आम जनता पर फूलों की वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दी। सभी ने एक दूसरे संग जमकर फूलों से होली खेली। कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों, ढोल नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक होली गीतों पर सभी जमकर झूमे।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।विधायक रवि बहादुर ने कहा कि हरिद्वार से जो एकजुटता का संदेश निकल रहा है,वह आने वाले समय में कांग्रेस को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने जनता के मुद्दों पर संघर्ष को पार्टी की पहचान बताया। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस परिवार की ताकत उसकी एकता और समावेशी सोच है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की आवाज़ बनकर खड़ी है। कार्यक्रम संयोजक मनोज सैनी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि हरिद्वार में कांग्रेस पूरी तरह संगठित और सक्रिय है। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं,बल्कि संगठनात्मक समन्वय और एकता को और सुदृढ़ करना है।मनोज सैनी,सोम त्यागी,विकास चन्द्रा,संजय सैनी और अखिल त्यागी और आयोजन मंडल की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह,पूर्व मेयर अनीता शर्मा,एडवोकेट अरविन्द शर्मा,प्रदीप चौधरी,मुकेश त्यागी,राजवीर सिंह चौहान,महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग,महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी,जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा,अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तीर्थपाल रवि,पार्षद सुनील कुमार,महावीर वशिष्ठ,हिमांशु गुप्ता,विवेक भूषण विक्की,इदरीश मंसूरी,अकरम अंसारी,पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी,अशोक शर्मा,ओपी चौहान,ग्रेस कश्यप,नलिनी दीक्षित,अरविंद चौहान,जसवंत चौहान ,सपा नेता चंद्रशेखर यादव,डा.सुशील शर्मा,ओम पहलवान,सरिता शर्मा,आशु भारद्वाज, विशाल प्रधान,निखिल सौदाई,गौरव चौहान,यशवंत सैनी,कैलाश प्रधान,अनंत पांडेय,आरिफ पीरजी, राजकुमार सैनी,आदेश सैनी,मुल्कीराज सैनी,अश्वनी कुमार,सारिका त्यागी,मुरली मनोहर, पूनम भगत,राजीव चौधरी,राव आफाक सहित सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ