Ticker

6/recent/ticker-posts

हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने किया होली मिलन कार्यक्रम एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने किया होली मिलन कार्यक्रम एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन 

गिले शिकवे भुलाकर एकजुट होने का संदेश देती है होली-सुरेंद्र भटेजा

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने होली मिलन कार्यक्रम एवं विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया।चंद्राचार्य चौक स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हास्य कवियों सीमा वैष्णव डोबल,जितेंद्र प्रीतम,गुड्डू शादीशुदा,विजय चौबे,मंजू शाक्य ने हास्य कविताओं से लोगों को खूब गुदगुदाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जीएसटी ज्वांइट कमिश्नर संजीव सोलंकी,डिप्टी कमिश्नर विनोद आर्य,एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा व समाजसेवी दाऊदयाल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र भटेजा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिलजुलकर त्यौहार मनाएं।होली पर्व है सभी गिले शिकवे भुलाकर एकजुट होने का संदेश देता है।मिलावटी और नकली रंगों के बजाए हर्बल रंगों से होली खेलें।नगर विधायक मदन कौशिक एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि होली के रंग सभी को उल्लास से भर देते हैं।जीवन की तमाम व्यस्ताओं के बीच हर उम्र के लोग पूरे उत्साह से होली मनाते हैं।कोषाध्यक्ष सुनील अरोड़ा ने कहा कि एसोसिएशन प्रतिवर्ष होली,दिवाली,जन्माष्टमी आदि कार्यक्रम धूमधाम से मनाती है।इस अवसर पर फूड सेफ्टी आयुक्त आरएस रावत,दिलीप जैन,आशीष भार्गव,राकेश संजय बजाज, कैलाश,मनास गोयल,संजय अरोड़ा,अभिषेक बाटला,प्रमोद तनेजा,अंकित बंसल,इंद्रजीत, राजीव चड्ढा,प्रवीण गाबा,कमलकांत चावला,राजबीर मंगल,ललित शर्मा,दीपक गोयल,संजीव बब्बर,प्रभाष कंसल,तुषार गाबा,ऋषिलाल,शशि मनचंदा,कमल अरोड़ा,निखिल गोयल आदि मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कार व ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो घायल