ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनाई की शहादत पर शिया मुस्लिम समुदाय ने 3 सूत्रीय मांग पत्र मामहिम राष्ट्रपति महोदया ने नाम जिला प्रशासन को सौंपा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-शिया मुस्लिम समुदाय के मजहबी रहनूमा/र्स्वोच्च धार्मिक गुरू/पीर व ईरान देश के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनाई साहब की शहादत के मौके पर सहारनपुर के शिया मुस्लिम समुदाय ने 3 सूत्रीय मांग पत्र मामहिम राष्ट्रपति महोदया भारत सरकार को मांग पत्र सी0ओ0 प्रथम अमित श्रीवास्तव के सुपुर्द किया।
मांग पत्र में कहा गया है कि गणराज्य भारत के गणराज्य ईरान के साथ हमेशा से तिजारत व सिफारत के ताल्लुकात रहे है। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह वल उज़मा सैय्यद अली खामेनाई साहब दुनियाभर में रह रहे शिया मुस्लिम समुदाय के मजहबी रहबर है। 28 फरवरी को अमेरिका व इज़राईल द्वारा शिया मुस्लिम रहबर आयतुल्लाह वल उज़मा सैय्यद अली खामेनाई साहब पर शान्ति समझौते की बात करने के बीच ईरान को धोखा देकर व कायराना आंतकवादी हमला कर आयतुल्लाह वल उज़मा सैय्यद अली खामेनाई साहब को शहीद कर दिया गया है,मासूम बच्चो के स्कूल पर भी हमला किया गया है, जिसमें करीब 86 मासूम बच्चो व बहुत से ईरानी नागरिको की मौत वाके हो गयी है। अमेरिका व इज़राईल द्वारा किये गये इस कायराना हमले को लेकर शिया मुस्लिम समाज के लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। इस कायराना हमले की शिया मुस्लिम समाज धोर निन्दा करता है। शिया मुस्लिम रहबर आयतुल्लाह वल उज़मा सैय्यद अली खामेनाई साहब व ईरान के स्कूल में पढ़ रहे बच्चो व ईरानी नागरिको की मौत पर शिया मुस्लिम समाज जिला सहारनपुर खिराजे अकीदत पेश करता हैं। हम भारत सरकार से निम्नलिखित मांग करतें है किः-भारत सरकार, इज़राईल व अमेरिका से अपने तिजारती ताल्लुकात अविलम्ब खत्म करे।इज़राईल व अमेरिका के प्रोडेक्टस (उत्पाद) जो भारत के बाजारो में बिक्री के लिये लाये प्रचलित है पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया जावे। इज़राईल-अमेरिका व ईरान के बीच छिडी जंग में भारत सरकार हस्तेक्षेप कर क्षेत्र में शान्ति बहाली का प्रयास करे। ज्ञापन देने वालो में मौलाना इज़हार हैदर, इमाम जुमावल जमाअत शिया जामा मस्जिद मौहल्ला अन्सारियान सहारनपुर। मौलाना ज़फर अब्बास ज़ैदी इमाम शिया मस्जिद, बड़तला मौहल्ला अन्सारियान सहारनपुर। मन्ज़र हुसैन काज़मी एडवोकेट, डा0 अथर अब्बास जैदी, दानिश आब्दी, शादाब आब्दी, फरहत हुसैन, शबीह आब्दी, कमर काज़मी, अजहर काज़मी, अख्तर अली जैदी, अली अब्बास नकवी, लियाकत हुसैन जैदी, शोजब रजा, फैजी काजमी, आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ