प्रदेश में बह रही विकास की गंगा, भय मुक्त हुआ प्रदेश- मोहित बेनीवाल
करोड़ो रुपए की अनेकों विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एक रिकॉर्ड-मांगेराम चौधरी
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-क्षेत्र के गांव अंबोली धर्मपुर में होली मिलन व स्वागत समारोह तथा किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते सदस्य विधान परिषद व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने जिला पंचायत की आठ करोड की तेईस परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है साथ ही स्वास्थ्य, विद्युत व शिक्षा में सुधार हुआ है। जिस कारण आज प्रदेश भय मुक्त बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की विश्व पटल पर चमक रहा है। भाजपा ने लोगों का दिल जीता है जिस कारण आज पश्चिम उत्तर प्रदेश में 90 से अधिक ब्लॉक प्रमुख व 14 जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। किसानों की समस्या को देखते आज प्रदेश में 90 फ़ीसदी से अधिक शुगर मिलें एक सप्ताह में भुगतान कर रही है तथा लेट भुगतान करने वाले मिल मालिकों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। कार्यक्रम संयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने कहा कि साढ़े चार वर्षों में जिला पंचायत द्वारा जनपद में साढे पांच सौ करोड़ रुपए से अधिक रुपयों के विकास कार्य कराए जा चुके हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। कार्यक्रम में विधायक किरत सिंह, विधायक देवेंद्र निम, अभय राणा, जिलाध्यक्ष अजीत राणा, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक महिपाल माजरा व डॉ. पवन संवई ने भी विचार रखें। इससे पूर्व मांगेराम चौधरी व विजेंद्र चौधरी ने विधायक मुकेश चौधरी, देवेन्द्र निम, कीरत सिंह, राजीव गुम्बर, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, डीसीबी चेयरमैन राजपाल जुड्डा, पूर्व प्रमुख हंसराज गौतम, शिवकुमार गुप्ता, मेलाराम पंवार, नवीन चेयरमैन, जिला पंचायत अध्यक्ष मुजफ्फरनगर वीरपाल निर्वाल, मेरठ गौरव चौधरी, गौतम बुद्धनगर अमित चौधरी, अमरोहा ललित तंवर व बिजनौर से साकेंद्र सिंह, डॉ पुरुषोत्तम जाटव, डॉ. नरेश नौसरान, राकेश जैन, प्रमुख विजयपाल सिंह व विश्वदयाल उर्फ छोटन सहित आगंतुक अन्य अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सभी ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों से होली खेल बधाई दी। इस दौरान श्यामवीर त्यागी, राजबीर चौधरी, रविंद्र काका, सत्येंद्र वैदिक, सुनील चौधरी, स्वतंत्र चौधरी, इंद्रसिंह मलिक, पपिन चौधरी, इशांत चौधरी, तिलकराम, सुनील शास्त्री, कपिल डाबर व नरेश शर्मा समेत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ