Ticker

6/recent/ticker-posts

कोतवाली पुलिस ने तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट नदीम निज़ामी

नकुड़-कोतवाली पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर के अंतर्गत तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।नपुलिस टीम ने दो अलग अलग स्थानों से 147 ग्राम अवैध स्मैक तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र गौतम ने बताया कि अम्बेहटा पीर घाटमपुर तिराहे पर सोनू पुत्र असगर और वसीम पुत्र असगर निवासी ग्राम सिरसला को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में सोनू के पास से 22 ग्राम तथा वसीम के पास से 25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। वही कांसेपुर कट के समीप शुक्रताल मार्ग पर उसमान पुत्र सालिम निवासी ग्राम तिगरी रामगढ़ को 100 ग्राम स्मैक व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग अलग अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कोतवाली पुलिस ने तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार