जनपद के दस विधानसभा में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा,दिए निर्देश
रिपोर्ट श्रवण झा
देहरादून-अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदडें ने नगर निगम सभागार देहरादून में जनपद की 10विधानसभा अन्तर्गत संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की की बूथवार समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित ईआरओ को निर्देशित किया कि बीएलओ के कार्यों की प्रति सप्ताह समीक्षा करें तथा जिन बूथों पर मैपिंग की का प्रतिश्त कम है ऐसे बीएलओ के साथ तहसील से अधिकारी कार्मिकों की ड्यूटी लगाते हुए मैपिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों को समयबद्धता एवं प्रभावी रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में अवगत कराया गया कि जिले में कूल 66.62प्रतिशत् मैपिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है।विधानसभा चकराता अन्तर्गत 99.03प्रतिशत,विकासनगर70.47प्रतिशत,सहसपुर71प्रतिशत,धर्मपुर56.94प्रतिशत,रायपुर62.64प्रतिशत ,राजपुर 61.19प्रतिशत,देहरादून कैन्ट 61.36प्रतिशत,मसूरी 63.52प्रतिशत,डोईवाला 70प्रतिशत् तथा ऋषिकेश में 60.87प्रतिशत् मैपिंग कार्य किया गया है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह,मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नमामि बसंल,नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह,विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार,उपनगर आयुक्त संतोष पाण्डेय,उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि,उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर,विकासनगर विनोद कुमार,उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल,संयुक्त सचिव एमडीडीए गौरव चटवाल,उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी,उप जिलाधिकारी चकराता प्रेमलाल,तहसीलदार सदर सुरेन्द्रदेव,विकासनगर विवेक राजौरी,ऋषिकेश चमन सिंह,सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं बीएलओ,सुपरवाईजर उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ