Ticker

6/recent/ticker-posts

हत्या और हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

 हत्या और हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद- हत्या और हत्या के प्रयास के दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

फुलास अकबरपुर गांव निवासी मो. हारुन ने गांव के ही महताब के खिलाफ 3 मार्च 2025 को रंजिश के चलते लाठी डंडों से हमला किया था। इसमें परिवार का उवैस गंभीर रुप से घायल हुआ था, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में आरोपी तभी से फरार चल रहा था। अदालत से उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी जारी हुआ था। जिसे उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरा मामला हत्या के प्रयास का है। इसमें पुलिस ने फरार आरोपी दीपक कुमार उर्फ फंडर को गिरफ्तार किया है। रणखंडी गांव निवासी विपिन ने पुलिस को तहरीर देकर दीपक पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हत्या और हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार