Ticker

6/recent/ticker-posts

दून हिल्स एकेडमी में लगा साइंस फेयर

 दून हिल्स एकेडमी में लगा साइंस फेयर

बच्चों ने प्रस्तुत किए आधुनिक एवं नवीन इनोवेटिव मॉडल

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद।-दून हिल्स एकेडमी में विज्ञान दिवस के अवसर पर साइंस फेयर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने आधुनिक एवं नवीन इनोवेटिव मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान की रोचक और प्रेरणादायक गतिविधियां देख दर्शकों ने बच्चों की जमकर प्रशंसा की।

स्कूल प्रांगण में आयोजित साइंस फेयर में कक्षा 11 के छात्रों द्वारा बनाया गया स्पेस मिशन मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा न्यू फिल्ट्रेशन यूनिट, बौहर एटॉमिक मॉडल, रिएक्टिविटी सीरीज़ ऑफ मेटल्स, पीरियॉडिक टेबल तथा सक्सेसफुल स्पेस मिशन बाय इसरो मॉडल की भी दर्शकों ने जमकर प्रशंसा की। कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने भी केमिस्ट्री के अनेक आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। साइंस फेयर में शिक्षक सावन कुमार और प्राची का विशेष योगदान रहा। स्कूल के चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का सबसे बेहतर माध्यम हैं। डायरेक्टर तनुराज वर्मा व प्रिंसिपल डा. अंजली पंवार ने कहा कि प्रस्तुत सभी मॉडल की प्रशंसा करते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान स्कूल के समस्त स्टाफ समेत नगर क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हत्या और हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार