देवबंद में कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे का प्रयास, प्रदर्शन किया
एक मुस्लिम भाजपा नेता समेत कई लोगों पर लगाए आरोप,
जिले के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद- भूमाफियाओं द्वारा स्टेट हाइवे पर सराय काहरान के निकट स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने मामले का संज्ञान लेतेह हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।
काफी संख्या में मुस्लिम समाज के पुरुष महिलाएं व बच्चे कब्रिस्तान में एकत्र हुए और कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए रोष जताया। प्रदर्शन कर रहे इसरार, इमरान व इनाम ने बताया कि खसरा नंबर 3819, 3820 व 3821 में कब्रिस्तान स्थित है। यह बहुत पुराना कब्रिस्तान है और इसमें मुस्लिम समाज की हर बिरादरी के मुर्दे दफन हैं। बताया कि पिछले कुछ महीने से कुछ भूमाफिया कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे है। इनमें से एक मुस्लिम व्यक्ति अपने आपको भाजपा का बड़ा नेता बताता है। कई बार लोग उन्हें कब्रिस्तान से खदेड़ चुके है। आरोप लगाया कि शनिवार को कई लोग कब्जे की नीयत से कब्रिस्तान पहुंचे थे, जिनका विरोध किया गया। उक्त लोग उन्हें तरह तरह की धमकी देकर गए है। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते मामले का संज्ञान नहीं लिया तो शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है। उन्होंने बताया कि इस बाबत डीएम व एसडीएम समेत अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। प्रदर्शन करने वालों में जावेद, मुशर्रफ, इरशाद, कालू, आमना, नुसरत, बुशरा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ