Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्य सरकार विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रही है- पुष्कर सिंह धामी

राज्य सरकार विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रही है- पुष्कर सिंह धामी 

मुख्यमंत्री ने किया 147करोड़ की 40विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

रिपोर्ट श्रवण झा

हल्द्वानी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज,हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 147करोड़ 28लाख 56हजार की 40विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 72करोड़ 38लाख की लागत से 23योजनाओं का लोकार्पण तथा 74करोड 90लाख 56हजार की लागत से 17योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं से नैनीताल जिला विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा।उन्होंने कहा राज्य सरकार, उत्तराखंड को विकसित उत्तराखंड बनाने की ओर तीव्रता से कार्य कर रही है।राज्य प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।राज्य सरकार द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय,अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रही है।हमारा एकमात्र लक्ष्य उत्तराखंड को आगे बढ़ाना है।जिसपर हम विकल्प प्राइस संकल्प के साथ काम रह रहे हैं।उन्होंने कहा राज्य में समान नागरिक संहिता,सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून,जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति, विरासत और पवित्रता से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी में 30 मीटर स्पान के मोटर पुल,राजकीय औद्योगिक संस्थान हल्द्वानी में टैक्नोलॉजी लैब,नलकूप निर्माण कोटाबाग में महादेवपुरम व झलुवाझाला नलकूप, बेलपोखरा नलकूप तथा बैलपडाव में सिचाई नलकूप का लोकार्पण के साथ ही महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण,लालकुआ में नलकूपों पर स्टेबलाईजर एवं जलजीवन मिशन के अन्तर्गत 14पेयजल योजनाओं में हरिपुर लच्छी, कालूपुर पोखरिया,जीतपुर रैक्वाल,देवलातल्ला,भवानसिंह नवाड,बसन्तपुर,किशनपुर रैक्वाल,चोरगलिया आमखेडा जयराम परमा, हल्दूचौड जग्गी, भवानीपुर कृष्णा,पाडलीपुर,भगवानपुर दुर्गापुर,बकुटिया पेयजल योजना के साथ ही पशु चिकित्सालय रामगढ में भवन निर्माण सहित 23विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।मुख्यमंत्री ने जिन 17योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें कसियालेख से धारी मोटर मार्ग,रानीबाग-खुटानी,चाफी-पदमपुरी-धानाचुली,मोतियापाथर- शहर फाटक मार्ग सुधारीकरण,नैनीताल के अनावासीय भवन निर्माण, भेंटी दियारी खोली मोटर मार्ग, नशा मुक्ति केन्द्र पाण्डे नवाड मरम्मर कार्य,नवाबी रोड सीवरेज कार्य,सीवरेज 28एमएलडी एसटीपी निर्माण,नारीमन तिराहे से गौलापुर तक सडक मरम्मत,देवरामपुर गौलागेट सडक सुधारीकरण,हल्दूचौड गौलारोड डीबीएमस कार्य,चांदनी चौक घुडदौड तक मार्ग सुधारीकरण, पीपल पोखरा में र्साइं सटरिंग,हिम्मतपुर बैजनाथ पीसी कार्य,वृन्दावन विहार एवं चांदनी चौक में पीसी नवनिर्माण, गुसाईपुर में सडक सुधारीकरण एवं पनचक्की-चौफुला-कठघरिया नहर कवरिंग कार्यों शामिल हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमन्त्री घोषणा के अनुपालन में विशेष योजनांतर्गत सहायता कार्यक्रम में स्वीकृत,हल्द्वानी-काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेन्ट संवर्धन पेयजल योजना कार्य कुल लागत रू15443.00लाख है,का भी भूमि पूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।इस अवसर पर सांसद नैनीताल-उधमसिंह नगर अजय भट्ट,अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल,विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा,विधायक नैनीताल सरिता आर्या,मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट,दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू,दिनेश आर्या,सुरेश भट्ट,शंकर कोरंगा,नवीन लाल वर्मा,दीपक महरा,रेनू अधिकारी,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,व कुमाऊँ आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ,जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी,मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नाइस पब्लिक स्कूल साकरौद में धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव