Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री ने मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का किया शुभारंभ 

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम 

रिपोर्ट श्रवण झा

हल्द्वानी-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल के हल्द्वानी भ्रमण के दौरान रामपुर रोड स्थित पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर केवल एक अस्पताल के उद्घाटन का नहीं,बल्कि दृढ़ निश्चय,संघर्ष और सेवा की प्रेरक यात्रा का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का शुभारंभ समाज के प्रति समर्पित एक ऐसे परिवार की कहानी को दर्शाता है, जिसने अपने जीवन मूल्यों को कर्म के माध्यम से साकार किया है।मुख्यमंत्री ने संस्थान के संस्थापक,जनपद बागेश्वर के गागरी गोलगांव से निकलकर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले जगदीश सिंह पिमोली को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि एक साधारण ग्रामीण परिवेश से प्रारंभ हुई उनकी यात्रा आज स्वास्थ्य सेवा के इस आधुनिक केंद्र तक पहुँची है,जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।श्री पिमोली का संघर्ष,परिश्रम और संकल्प आज उनकी सफलता की सच्ची मिसाल है।दूरस्थ गांव से आकर उन्होंने पहले व्यापार के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और अब चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश कर मानव सेवा के इस पवित्र कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि 250बेड का यह आधुनिक मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित है।यह संस्थान भविष्य में चिकित्सा उत्कृष्टता के मानचित्र पर उत्तराखंड को और अधिक सशक्त बनाएगा।उन्होंने बताया कि ऊधमसिंह नगर में एम्स के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है,जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।ये सभी प्रयास प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर,सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। कार्यक्रम में सांसद नैनीताल-ऊधमसिंहनगर अजय भट्ट,पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल,विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट,विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा,विधायक नैनीताल सरिता आर्या,विधायक कपकोट सुरेश गड़िया,मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट,दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू,दिनेश आर्या,शंकर कोरंगा,नवीन लाल वर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों के अलावा कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत,जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी,पीएसपी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संस्थापक जगदीश पिमोली एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ताकत वही जो सेहत के साथ हो, जीत वही जो जीवनभर साथ हो- तेजिंदर सिंह बॉबी