नील गाय की टक्कर से बाइक सवार दंपति बच्चों सहित घायल
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-भाटखेड़ी रोड पर बाइक के सामने नीलगाय आ जाने से बाइक सवार दंपत्ति व उसके दो बच्चे घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार कुलदीप पुत्र धर्मसिंह 28 निवासी गांव शेखपुरा कदीम थाना देहात कोतवाली अपनी पत्नी मीना 24 वर्ष चार माह के मासूम तथा तीन वर्षीय बालिका के साथ अपनी बाइक स्प्लेंडर प्लस UP11DD 2892 पर सवार होकर देवबन्द जा रहा था कि जैसे ही वह सायं करीब पांच बजे भाटखेड़ी के निकट पहुंचा तो उसकी बाइक के सामने नीलगाय आ गई जिससे टकराकर वह दूर जा गिरे जिससे सभी बाइक सवार घायल हो गए। खेत में कार्य कर रहे मजदूरों व राहगीरों की मदद से घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी।
0 टिप्पणियाँ