Ticker

6/recent/ticker-posts

वैश्य समाज ने खेली लठ्ठमार और लड्डूमार होली

वैश्य समाज ने खेली लठ्ठमार और लड्डूमार होली

सामाजिक एकता को मजबूत करना है संस्था का उद्देश्य-अशोक अग्रवाल

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-श्रीवैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की और धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।श्रीवैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल के संयोजन में गोविंद घाट पर आयोजित समारोह में वृन्दावन से आए स्वामी आदित्य गोस्वामी,विधायक मदन कौशिक,मेयर किरण जैसल,पूर्व मेयर मनोज गर्ग,समाजसेवी पराग गुप्ता,अरविंद अग्रवाल,संस्था के मुख्य संरक्षक मुकेश अग्रवाल,संस्था के पदाधिकारी,सदस्य व आमजन शामिल हुए।

इस दौरान कलाकारों ने होली पर आधारित राधाकृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी।सभी ने एक दूसरे से पुष्पवर्षा कर होली की शुभकामनाएं दी और लठ्ठमार होली और लड्डूमार होली खेली।सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए स्वामी आदित्य गोस्वामी ने होली के पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति मे मनाए जाने वाले पर्वाे में होली का विशेष स्थान है।होली के रंग तमाम भेदभाव मिटा कर एक दूसरे के करीब लाते हैं।जिससे समाज में समसरता का वातावरण बनता है।संस्था के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने सभी अतिथीयों का स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज को एकजुट कर सामाजिक एकता को मजबूत करना है।ललितेश गुप्ता,सीमा अग्रवाल एवं पिंकी अग्रवाल ने कहा कि पारंपरिक और मर्यादित तरीके से होली मनाएं।हानिकारक केमिकल युक्त रंगों के बजाए हर्बल रंगों का उपयोग करं।विधायक मदन कौशिक,मेयर किरण जैसल,पूर्व मेयर मनोज गर्ग,समाजसेवी पराग गुप्ता व मुकेश अग्रवाल ने कहा कि मिलजुल कर होली मनाए।
होली की खुशीयों में समाज के जरूरतमंद वर्ग को भी शामिल करें।इस अवसर पर संजय गुप्ता,संजय अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल,मुकेश जैन,दलीप अग्रवाल,आरपी अग्रवाल,आरके गुप्ता, सुनील अग्रवाल गूड्डू,दीपक अग्रवाल,प्रवीन अग्रवाल,विनीत अग्रवाल,महावीर मिततल ,जयभगवान गुप्ता,नितिन गुप्ता,विवेक अग्रवाल,रविंद्र कुमार गुप्ता,अरविन्द अग्रवाल,विनोद अग्रवाल,युयश अग्रवाल,गगन गुप्ता,नीरज गुप्ता,आशीष गुप्ता,पिंकी अग्रवाल,अर्चना अग्रवाल ,ललितेश गुप्ता,सीमा अग्रवाल,हिमानी अग्रवाल,संध्या गुप्ता,प्राची गुप्ता,पूजा अग्रवाल ,सोनिया ,शोभना अग्रवाल,पारूल मित्तल,सोनल,रीना मित्तल,कंचन अग्रवाल,प्राची गुप्ता सहित श्रीवैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की समस्त कार्यकारिणी शामिल रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 त्यौहारों को लेकर अधिकारी अलर्ट, पैदल मार्च किया