फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें विभिन्न बैचों के पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.हरेंद्र गर्ग उपस्थित रहे तथा कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।इस अवसर पर डीन डॉ.मयंक अग्रवाल,एलुमनी अध्यक्ष डॉ.दीनदयाल,एलुमनी यूनियन कोषाध्यक्ष प्रशांत तथा एलुमनी समन्वयक डॉ.निशांत कुमार सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। सम्मेलन में संगीत कार्यक्रम,मैत्री क्रिकेट मैच एवं रस्साकशी जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।उपस्थित प्रमुख पूर्व छात्रों में राम उनियाल (2004),मनीष पाठक (2006),विपुल अग्रवाल (2008),आदर्श निशीथा (2011),शुभम कौशिक (2016),रजेश यादव(2017) तथा पवन कुमार (2021)सहित अन्य पूर्व छात्र शामिल रहे।कार्यक्रम आपसी संवाद,अनुभव साझा करने एवं संस्थान से जुड़ाव को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।
0 टिप्पणियाँ