देवबंद में माँ त्रिपुरा बाला सुंदरी मेले का शुभारंभ, डीएम-एसएसपी का कड़ा निरीक्षण,
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष फोकस, प्रशासन अलर्ट मोड में, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सख्त निर्देश जारी...
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद - ऐतिहासिक माँ त्रिपुरा बाला सुंदरी देवी मंदिर में आज वार्षिक मेले का हुआ भव्य शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी मनीष बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह एवं एसपी देहात सागर जैन ने संयुक्त रूप से मेला परिसर का गहन निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग, सुगम आवागमन और कतार प्रबंधन व्यवस्था का भी बारीकी से जायजा लिया गया, ताकि दर्शन के दौरान किसी को परेशानी न हो। सभी विभागों को दिए गए उत्तरदायित्वों को जिम्मेदारीपुर्ण ढंग से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने एवं मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।सहारनपुर पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति और अनुशासन बनाए रखें तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिए भक्तगणों को कोई समस्या न आए ।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ