Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व हिंदू महासंघ नेप्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ नेप्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- विश्व हिंदू महासंघ भारत के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रट में प्रदर्शन करते हुए बिहार के एक मौलाना द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। 

संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुनकर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में संबंधित मौलाना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के संबंध में कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की गई है, जिससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने इस बयान की निंदा करते हुए बिहार सरकार से मामले में कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से संजय वर्मा सुधांशु शर्मा पंकज शर्मा भजन भगत सिंह  वंश संदीप चौहान,सुरेंद्र सिंह,श्याम कुमार,रामनाथ  संगठन के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डीएम ने की उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक