राष्ट्रीय हिंदू संगठन ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा गौ वध को संपूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा गौ वध को संपूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय हिंदू संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
ज्ञापन के माध्यम सेसंगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करते हुए राष्ट्र माता" घोषित किया जाए। भारत के समस्त राज्यों में गौ-वध पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने हेतु एक समान एवं प्रभावी केंद्रीय कानून बनाया जाए। गौ-वध, गौ-तस्करी तथा गौ-मांस के अवैध व्यापार को कठोर दंडनीय अपराध घोषित किया जाए। गोवंश सरक्षण, संवर्धन एवं गौशालाओं के विकास हेतु राष्ट्रीय स्तर पर समग्र नीति एवं योजनाएँ लागू की जाएँ।ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राम दीप बंसल,अनुज, विजय, विनोद,महेंद्र पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ