Ticker

6/recent/ticker-posts

11वीं इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में विभिन्न स्कूलों के ढाई सौ बच्चों ने लिया हिस्सा

11वीं इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में विभिन्न स्कूलों के ढाई सौ बच्चों ने लिया हिस्सा 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- हरिद्वार रोलर स्केटिंग अकादमी के तत्वावधान में 11वीं इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन न्यू सेंट थॉमस अकैडमी,रोशनाबाद में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के लगभग 25विद्यालयों के करीब ढाई सौ बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मोटिवेशनल स्पीकर एवं योग शिक्षक डॉ.राधिका नागरथ तथा मोटिवेशनल स्पीकर एवं शिक्षक डॉ.शिवा अग्रवाल उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बीटा गर्ग ने सभी अतिथियों,अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।हरिद्वार रोलर स्केटिंग अकादमी के संचालक शांतनु मांगलिक ने अतिथियों का मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया और कहा कि रोलर स्केटिंग जैसे खेल बच्चों में संतुलन,अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं।गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ.राधिका नागरथ ने खेलों को बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार बताते हुए नियमित खेल गतिविधियों पर जोर दिया,वहीं डॉ.शिवा अग्रवाल ने कहा कि ऐसे मंच बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देते हैं और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-6 इनलाइन वर्ग में प्रभजस ने प्रथम,माधव ने द्वितीय और उत्कर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रोफेशनल इनलाइन में आश्विक प्रथम और मानविक द्वितीय रहे।अंडर-8 प्रोफेशनल इनलाइन में युवान विक्रम सिंह प्रथम,अर्पित द्वितीय और तॉय तृतीय रहे,जबकि अंडर-8 इनलाइन में कार्तिक प्रथम,अविष जैन द्वितीय और सोहम तृतीय स्थान पर रहे।अंडर-8 गर्ल्स प्रोफेशनल इनलाइन में विदुषी ने पहला स्थान हासिल किया,शगुन द्वितीय रहीं और अक्षिता व आरही संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।अंडर-8क्वाड्स में भूविक प्रथम,आयाम द्वितीय और भाविन अरोड़ा तृतीय रहे।अंडर-10वर्ग में अविनी प्रथम और अद्रिजा द्वितीय रहीं,जबकि अंडर-10गर्ल्स क्वाड्स में सान्वी नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अंडर-6 स्क्वाड में ऋद्धिमान मिश्रा प्रथम रहे। अंडर- 10इनलाइन में चेरिस रेड्डी प्रथम और आधुनिक चौधरी द्वितीय रहे,जबकि अंडर-10 बॉयज क्वाड्स में अविराज प्रथम और अनंत तृतीय स्थान पर रहे।अंडर-12 वर्ग में काशी गुणवंत प्रथम और अदिति द्वितीय रहीं।अंडर-10टॉय इनलाइन में अविका प्रथम,सांची द्वितीय और अदिति तृतीय रहीं। अंडर-10प्रोफेशनल इनलाइन में हिमाद्री शर्मा प्रथम,बृंदा द्वितीय और शान्वी तृतीय रहीं।अंडर-12बॉयज में आरुष प्रथम,रूद्र द्वितीय और कार्तिक तृतीय रहे।अंडर-14 प्रोफेशनल इनलाइन में अर्णव देव प्रथम,अथर्व द्वितीय और नक्श गुप्ता तृतीय रहे,जबकि अंडर- 14गर्ल्स प्रोफेशनल इनलाइन में स्तुति प्रथम,अनन्या सिंह द्वितीय और स्नेही सोलंकी तृतीय रहीं। अंडर-14 क्वाड्स में आन्या रावत प्रथम,समृद्धि द्वितीय और अनन्या तृतीय रहीं। अंडर-12 बॉयज क्वाड्स में अबीर अग्रवाल प्रथम,अर्णव चौहान द्वितीय और युवान गुप्ता तृतीय रहे।अंडर-14 टॉय इनलाइन में सिद्धांत प्रथम,ईशान द्वितीय और मोहम्मद अमान तृतीय रहे, जबकि अंडर-14बॉयज क्वाड्स में युग मांगलिक प्रथम,अथर्व द्वितीय और दैविक तृतीय रहे। अंडर-16बॉयज क्वाड्स में दिव्यांश जोशी प्रथम और माधव द्वितीय रहे।अंडर-12 प्रोफेशनल इनलाइन में काव्या सिंह प्रथम रहीं,जबकि अंडर-16गर्ल्स वर्ग में पावनी त्यागी द्वितीय स्थान पर रहीं।समापन अवसर पर विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए तथा स्पीड टेक्निकल कमेटी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अभय,संजीत सिंह नेगी, प्रिंस पाल,अमन सिंह,जॉर्ज,रविंदर भारद्वाज,वंश डबराल सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण स्पेशल चाइल्ड नंदिनी रही,जिसने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक