सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़कों में से एक दिन में 807 मीटर निर्माण कार्य किए गए पूर्ण
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शहर में सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़को का यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व त्वरित गति से निर्माण के आदेश पर सक्रिय कार्यदायी विभाग हरकत में है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 18अप्रैल को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें-पैकेज 01 में बिटुमिनस रोड़ वर्क (इंडस्ट्रीयल एरिया) 650मीटर,इंटर कॉलेज रोड सीसी रोड 12मीटर,शांति मार्ग टाइल्स रोड 19मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 681मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।पैकेज 02के अंतर्गत द्वारका विहार पावर ब्लॉक 15मीटर ,मोहन इंक्लेव सीसी रोड 25मीटर,शिवापुरम कॉलोनी सीसी रॉड 30मीटर,राज विहार फेस 2 पावर ब्लॉक 38 मीटर,आशुतोष विहार पावर ब्लॉक 18मीटर कार्य पूर्ण करते हुए कुल 126मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम खोदे गये सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
0 टिप्पणियाँ