Ticker

6/recent/ticker-posts

बुकिंग करने पर प्राथमिकता से उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाए - जिलाधिकारी

 बुकिंग करने पर प्राथमिकता से उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाए - जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियो एवं अधिकारियों के साथ की बैठक

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-जनपद में उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की कोई समस्या न हो एवं आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा कंट्रोल रूम सभागार में गैस एजेंसियों एवं नोडल अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक में सभी नोडल अधिकारियों एवं गैस एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा अपनी एलपीजी गैस बुक कराई गई है,उनको होम डिलीवरी के माध्यम से तत्परता से गैस उपलब्ध कराई जाए,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा समस्या दर्ज कराई जाती है,तो उसका तत्परता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे।उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि गैस एजेंसियों के बाहर अनावश्यक लाइन न लगे,इसके लिए उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से उपभोक्ताओं सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए तथा केवाईसी के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से केवाईसी करने के लिए लोगों को प्रेरित करे,उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि यदि गैस एजेंसी द्वारा गैस डिलीवरी होने का मैसेज उपभोक्ता को सूचना प्राप्त होती है फिर भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होता है इसकी जांच के लिए संबंधित एजेंसी की जांच कराते हुए यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है,सभी गैस एजेंसियों में पेयजल एवं शौचालयों की समुचित व्यवस्था हो तथा  बुजुर्ग एवं महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाए।गैस एजेंसियों को निर्देश दिए है कि उपलब्ध स्टॉक के आधार पर व्यवसायिक सिलेंडर भी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।एलपीजी गैस की किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर किया जा सकता है सम्पर्क-01334 22399,239444,मोबाइल नंबर- 9068197350 पर कर सकते है सम्पर्क।चार धाम यात्रा को लेकर गैस आपूर्ति की न हो कमी इसको लेकर गैस एजेंसियों एवं जिला पूर्ति अधिकारी को स्टेकहोल्डर एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ बैठक करने के दिए निर्देश।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 योग,मंत्र दीक्षा,ध्यान साधना के संवाहक हैं करौली शंकर महादेव:मुखिया महंत भगतराम