Ticker

6/recent/ticker-posts

अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर प्रतियोगिता का आयोजन

अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार .- अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में प्रगत भारत संस्था द्वारा सतीकुंड कनखल स्थित महिला महाविद्यालय में बाबा साहेब के जीवन दर्शन विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रगत भारत संस्था के अध्यक्ष सुदीप बनर्जी की अध्यक्षता एवं डा.अनुराधा पांडेय के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डा.अशोक शास्त्री,महाविद्यालय की निदेशक डा.अल्पना शर्मा एवं निर्णायक मंडल के रूप में गरिमा जैन,डा.शशि प्रभा तोमर,डा.शैलजा,डा.राखी सिंह,मोनिका शर्मा एवं डा.रिंकू बत्रानी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में राजनीति विज्ञान विभाग की पलक ने धीमान प्रथम,रंजना ने द्वितीय व नोरिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मुख्य अतिथि डा.अशोक शास्त्री ने विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। डा.अशोक शास्त्री ने कहा कि डा.अम्बेडकर का जीवन दर्शन आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का वाहक बनना चाहिए।अति विशिष्ट अतिथि संस्था के सचिव डा.कमलेश कांडपाल ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और शिक्षा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।छात्राओं को उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता और न्याय की स्थापना में योगदान देना चाहिए।इस अवसर पर एडवोकेट रूपचंद आजाद,जितेंद्र कुमार धर्मराज,रामधन सिंह,उदय राम,प्रगत भारत संस्था के सदस्यों सहित महाविद्यालय के अध्यापक व छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन जितेंद्र धर्मराज ने किया।डा.अनुराधा पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नवीन सिंगल पर विश्वास जताते व्यापारी सुरक्षा फोरम  व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिला अध्यक्ष नरेश धीमान ने बनाया जिला महामंत्री