अपनी दशा और दिशा सुधार समाज के प्रति जागरूक हो. बाबा कुल्हाड़े वाले
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल- कस्बे से सटे गांव बढ़ेडी में तालाब किनारे स्थित निर्माणाधीन श्री महर्षि कश्यप बाबा कालूराम मंदिर पर जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्रद्धालुओं को आशीर्वचन करते हुए बिजनौर से पधारे बाबा कुल्हाड़े वाले ने कहा कि समाज को अपनी दशा और दिशा सुधारनी होगी क्योंकि समाज आज महर्षि कश्यप को छोड़कर दूसरे को भगवान मानकर अपनी दुर्दशा का कारण बना हुआ है, जिस समाज का राजा हिरण्यकश्यप रहा हो वो समाज आज संख्याबल में होने के बावजूद भी राजकाज से दूर होकर सिर्फ वोट देने तक सीमित हो गया है जिसका जिम्मेदार समाज खुद है। उन्होंने सभी से महर्षि कश्यप के मंदिर बनाने और समाज के प्रति जागरूक होने की बात कही। संजय भट्टी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम से पूर्व हवन पूजन किया गया तथा कार्यक्रम उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी रविंद्र कश्यप, दीपांशु चौधरी, बिरमपाल प्रधान, सतीश चौधरी, राजबीर चौधरी, लेखराम प्रधान, दिनेश कश्यप, राकेश पहलवान, डॉ. शिवदयाल, वत्सराज स्वाधीन, सुरेंद्र राणा, यतेन्द्र सिंह, प्रदीप मेहरा, सोनित कुमार, मांगेराम, दिनेश कश्यप, जयपाल कश्यप, मोनी कश्यप, किरतपाल, मुन्ना कश्यप, मुकेश कश्यप, सोनू, दिलीप, जीवन कश्यप, अमित कश्यप, राजेंद्र कश्यप व मदन कश्यप समेत आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ