भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लाह के साथ मनाया
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया।पदाधिकारियों ने भाजपा की नीतियों को और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन कार्यकर्ताओं से किया
महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज हम सब विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता है ये हम सब का सौभाग्य है। जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कहा की हम सब स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर अपने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाए ओर बूथ स्तर पर चल रहे कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करे।राज्य मंत्री बृजेश सिंह व जसवंत सैनी ने सभी बधाई देते हुए कहा कि आज हम अपनी पार्टी का 47 वा जन्मदिवस मना रहे है । अगले दो वर्ष बाद स्वर्ण दिवस मनाएंगे आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व की चौथी अर्थ व्यवस्था बनने के साथ साथ भारत विश्व शक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है। हमे यहां तक पहुंचने में चार पीढ़ियां लगी जनसंघ के समय से संघर्ष करते हुए जनता पार्टी से अलग होकर 6अप्रैल 1980 को भारतीय जनता की स्थापना हुई । श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने । नगर विधायक राजीव गुंबर जी व महापौर अजय सिंह जी ने कहा की हम सबको गर्व है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के हम कार्यकर्ता है हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो सपना देखा था वो आज साकार हों रहा है । सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के संकल्प के साथ अंतिम पायदान के व्यक्ति को जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है ।आज हर तरफ विकास कार्यों की गंगा बह रही है ।जिला पंचायत अध्यक्ष मांगे राम भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा का शाॉल व पगड़ी पहनाकर सबने मिलकर सम्मान किया गया , अनुसूचित आयोग के सदस्य महिपाल बाल्मीकि ,पूर्व विधायक जगपाल , नरेश सैनी ,पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन , हेमंत अरोड़ा , पूर्व जिला अध्यक्ष मनवीर पुंडीर , विजेंदर कश्यप अमर गुप्ता ,महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्री मति नूतन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता संचालन जिला व महानगर महामंत्री पवन सेवई ,सरदार सुपनीत द्वारा किया गया कार्यक्रम में किशोर शर्मा ललित कटारिया ,जिला महामंत्री राकेश आर्य , जिला उपाध्यक्ष रुचि यादव ,किशोर चौधरी चंद्र पाल ल राणा मनोज ठाकुर, संदीप रावत, मानवेंद्र भारद्वाज, नीरज ठकराल, मंडल अध्यक्ष हनी वर्मा,गोपाल मेहंदी दत्ता, अमित शर्मा ,विजय चौहान, मंत्री ठाठ सिंह राणा ,आरती शर्मा, बबीता सैनी , महानगर कार्यकारिणी जिला कार्यकारिणी के सदस्य जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा दुष्यंत सिंह , सम्मानित पार्षद व शक्ति केंद्र के संयोजक ,वार्ड अध्यक्ष ,वार्ड सचिव, वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ