प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे स्टेट हाईवे निर्माण कंपनी के अधिकारियो ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल- कस्बे के बस अड्डे पर फ्लाईओवर निर्माण को लेकर भाकियू रक्षक के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 15वें दिन उपसा के निर्देश पर हाईवे निर्माण कंपनी का अधिकारियों ने धरनारत प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर जानकारियां लेते हुए मौके का निरीक्षण किया।
सोमवार दोपहर उपसा की हाईवे निर्माण कंपनी एफको प्राइवेट लिमिटेड के पेट्रोलियम अधिकारी विंध्याचल उपाध्याय व आईफोन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रेजीमेंट इंजीनियर आशीष कुमार सिंह मयटीम के साथ धरना दे रहे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उन्होंने फ्लाई ओवर निर्माण की सभी जानकारियां कार्यकर्ताओं से लेते हुए मौके का निरीक्षण किया। इस बीच दोनों अधिकारियों ने बताया कि वह किए गए सर्वे के अनुसार फ्लाईओवर की आवश्यकता होने की रिपोर्ट उपसा को भेजेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण शुरू होने तक धरना जारी रहेगा। धरने पर शीशपाल सैनी, शिवम चौधरी, अनमोल अरोड़ा, संजीव विश्वकर्मा, विपिन हांडा, अमरीश मलिक, राहुल फौजी, गजेंद्र नौसरान, मोहसिन व बिल्लू त्यागी समेत आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ